बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। पूनम पांडे के निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री के मैनेजर ने इस बात की जानकारी दी है। मैनेजर ने खुलासा किया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूनम की बोल्ड अदाओं के चर्चे आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। आइए जानते हैं पूनम पांडे की जिंदगी और उनके करियर के बारे में…
पूनम पांडे अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। पूनम के हर अंदाज के उनके फैंस दीवाने थे। उनसे जुड़ी किसी भी खबर को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। लोगों के सामने पूनम हमेशा खुशमिजाज अंदाज में रहती थीं, लेकिन अपनी जिंदगी में उन्होंने कई दुखों का सामना किया था। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने बेहद स्ट्रगल किया था।
कंगना रणौत के शो लॉकअप में बतौर कंटेस्टटेंट बनकर हिस्सा लेने वालीं पूनम पांडे ने अपनी लाइफ को लेकर तमाम खुलासे किए थे। पूनम की शादी हो चुकी थी। अभिनेत्री घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी थीं। लॉकअप में उन्होंने बताया था कि सैम बॉम्बे के साथ उन्होंने मुंबई में गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनकी शादी ज्यादा दिल तक नहीं चली थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी कि उनके पति उन्हें बुरी तरह से मारते पीटते थे।
11 मार्च 1991 को कानपुर में जन्मीं पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स के रूप में उन्हें पहचान मिली थी। मॉडलिंग के दिनों में फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आई थीं। साल 2013 में पूनम पांडे ने फिल्म ‘नशा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इन सबके बादजूद भी विवादों से अभिनेत्री का गहरा नाता रहा है। पूनम पांडे का नाम आते ही उनकी बोल्डनेस और विवादों की श्रृंखला याद आ जाती है।

More Stories
शाहरुख खान की ‘किंग’ के सेट से लीक वीडियो वायरल, एड शीरन की एंट्री की चर्चा तेज
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘The Odyssey’ होगी Oppenheimer से छोटी, निर्देशक ने किया खुलासा
Salman Khan की जिद से ‘राजा शिवाजी’ में मिला कैमियो, Riteish Deshmukh ने किया खुलासा