भोपाल
प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार चयन को लेकर कांग्रेस ने कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम को प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल भोपाल आ रही है। दो दिन के उनके दौरे के दौरान वे दावेदारों के साथ ही पार्टी के नेताओं से वन-टू-वन चर्चा करेंगी।
इस चर्चा के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया पार्टी के अंदर जोर पकड़ लेगी। रजनी पाटिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। कांग्रेस इस महीने के अंत में ही सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रजनी पाटिल बैठक लेने जा रही है। उनकी एक बैठक प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों के साथ होगी।
इस समिति में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह जैसे पार्टी के बड़े नेता शामिल हैं। इन सभी के सामूहिक और वन-टू-वन वे चर्चा करेगी। इसके साथ ही वे एआईसीसी द्वारा बनाए गए लोकसभा प्रभारियों से भी वन-टू-वन चर्चा करेंगी। लोकसभा प्रभारी हाल ही में अपने-अपने क्षेत्र की हर विधानसभा में होकर आए हैं। वे अपने रिपोर्ट के आधार पर दावेदारों का पैनल रजनी पाटिल को सौंप सकते हैं।

More Stories
प्रदेश के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित
प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री