रायपुर
युवक का अपहरण कर अवैध वसूली करने वाले बदमाशों को पकड़कर गंज पुलिस ने उनका जुलूस निकाला और सरेआम उठक-बैठक भी लगवाई। पुलिस ने उनके ही इलाके में जुलूस निकालकर जनता में उनके डर को कम करने की कोशिश की है।
बताया जा रहा है कि विजय साहू, दिनेश सोनी, सोनू नायक ये तीनों शराब के आदि हैं, और गुरुवार की शाम पैसा शेयर कर शराब पीया था। जिसमें विजय ने कम पैसे दिए थे, और बाद में देने की बात कही थी। उसी को लेकर दिनेश ने विजय को अपने घर में बंद किया, और कपड़े उतार पिटाई की। सोनू ने इसका वीडियो बनाया था। पिटाई के दौरान विजय को चेतावनी दी गई थी कि वह किसी को भी बताया, या लोकेशन दिया, तो जान ले लेंगे। दिनेश विजय से 50 हजार रूपए की मांग कर रहा था।
यह वीडियो वायरल होने के बाद गंज पुलिस ने पहले दिनेश को पकड़ा, और फिर उसकी सूचना पर सोनू को। पुलिस ने आज दोनों को जुलूस के साथ गंज से कोर्ट लेकर आई। जहां से दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इन पर रंगदारी और वसूली का मामला दर्ज किया गया है। दिनेश पर इसके पहले भी 8 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

More Stories
बंदूक छोड़ थामा ट्रैक्टर का स्टीयरिंग: नारायणपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों की नई पारी
11 किमी की दूरी नहीं बनी बाधा, स्वास्थ्य टीम पहुंची लोहागांव के हर दरवाजे तक
राज्यपाल रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिल, समारोह में युवाओं को दी सफलता की सीख