गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है. गौरेला थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में पुलिस आरक्षक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है.
जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक का नाम अनिल तिवारी है, जो व्यवहार न्यायालय में मोहर्रिर के पद पर कार्यरत था. आरक्षक ने अपनी ससुराल के घर के बगल में स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. आरक्षक अनिल तिवारी मूल रूप से रतनपुर थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव का निवासी था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में था. घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस के जरिए परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है.

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना