शहडोल
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज शहडोल जिले के तहसील सोहागपुर के धान उपार्जन केन्द्र छतवई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र में बारदाना, तौल कांटा एवं बारिश के बचाव हेतु तिरपाल की उचित व्यवस्था सुश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन के बाद किसानों के खाते में धान की एन्ट्री भी समय पर करें जिससे भुगतान की प्रक्रिया में कोई समस्या न हो। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र छतवई अंतर्गत किसानों के पंजीयन एवं धान भण्डारण सहित अन्य आवश्यक जानकारियां भी ली।

More Stories
MP में LPG संकट: होटल में गैस खत्म, मेन्यू बदला; भोपाल-इंदौर में इंडक्शन पर पक रहा खाना, घरेलू सिलेंडर के लिए 8 घंटे कतार
सीएम योगी ने सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी चैत्र नवरात्रि मेला की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक
व्यक्ति, जाति, पंथ व संप्रदाय की आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार नहीः मुख्यमंत्री