सुकमा
नक्सल मामले से जुड़े हुए दो लोगों के घर मे एनआईए ने छापा मारा है। एनआईए की टीम सुबह से दोनों के घर मे छानबीन कर रही है। जिसमें एक को 25 सितंबर के दिन स्थानीय पुलिस ने नक्सल मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी।
गुरुवार सुबह एनआईए की टीम जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर दबिश देने पहुंच गई। टीम के साथ स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी जो घर के बाहर तैनात की गई थी।
मंतोष मंडल जिसे स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। मंतोष मंडल पर नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क का आरोप लगा था।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना