जनसम्पर्क विभाग की अभिनव पहल
रायपुर
आज सभी अखबारों में " मैं हूँ बदलता बस्तर" का एक विज्ञापन छपा है, जिसमें एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। क्यूआर कोड को स्कैन करने के साथ ही बदलते बस्तर का एक वीडियो डिस्प्ले हो रहा है, जिसमें बस्तर के बदलते हालात को देखा जा सकता है।
दरअसल यह विज्ञापन जनसम्पर्क विभाग ने जारी किया है, जो आज सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जनसम्पर्क का यह अभिनव प्रयोग है, जिसमें फिक्स्ड विज्ञापन प्रदर्शित करने के साथ ही वीडियो भी डिस्प्ले हो रहा है।
पिछले एक साल में राज्य सरकार ने नक्सली मोर्चे पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। कभी नक्सलियों के गढ़ रहे अधिकांश हिस्सों को नक्सल मुक्त कराने के साथ ही वहां विकास के काम शुरू किए गए हैं। यही सब बदलते बस्तर की तस्वीर में दिखाई गई है।

More Stories
युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण
“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात