नलखेड़ा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा पहुंचे। यहां दोनों ने मां बगलामुखी के दर्शन पूजन करने के साथ ही मंदिर परिसर में हवन भी किया।
मुख्यमंत्री सोरेन इंदौर से हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय आगर मालवा पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से दोपहर करीब एक बजे नलखेड़ा आए। यहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनके आगमन को लेकर व्यवस्थाएं की गईं।
प्रोटोकॉल के अनुसार दर्शन और पूजन करवाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब एक घंटे मंदिर परिसर में रहे। इसके बाद सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय आगर मालवा पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। नलखेड़ा और आगर मालवा आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत भी किया गया।

More Stories
इंदौर-शारजाह फ्लाइट अब हफ्ते में चार दिन होगी, 29 मार्च से तीन दिन रहेगी बंद, बैंकॉक फ्लाइट की उम्मीद
मध्यप्रदेश में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू
रेलवे की गर्मी की छुट्टियों के लिए 1,484 स्पेशल ट्रेनों का एलान, वेटिंग लिस्ट में मिलेगी राहत