भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के युवाओं के स्टार्ट-अप "क्रॉम्पटन अल टेक्नालॉजीस" के दक्षिण कोरिया में "कम-अप 2024" में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दी है। यह आयोजन हाल ही में दक्षिण कोरिया में सियोल में संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वास्तव में यह प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। युवाओं ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की स्टार्ट-अप नीति की सफलता से प्रेरित ये उपलब्धि हमारे युवाओं की सृजनशीलता और प्रतिभा का प्रतीक है।

More Stories
राज्य शासन यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीर : मंत्री सिंह
राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश अकादमी का शानदार प्रदर्शन
डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री पर योगी सरकार का फोकस, जेवर में बनेगा अत्याधुनिक एवीजीएक्स-एक्सआर पार्क