जबलपुर
भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड परिसर का रासायनिक कचरा हटाए जाने संबंधी प्रकरण की सुनवाई छह जनवरी को होगी। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने दिसंबर माह में हुई सुनवाई के दौरान यूनियन कार्बाइड परिसर का जहरीला कचरा एक माह में हटाने के निर्देश दिए थे।
इस सिलसिले में एक सप्ताह में संयुक्त बैठक कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा गया था। यह चेतावनी भी दी गई थी कि यदि कोई विभाग आदेश का पालन करने में विफल रहता है तो उसके प्रमुख सचिव के विरुद्ध अवमानना कार्रवाई की जाएगी। राज्य के मुख्य सचिव व भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास विभाग के प्रमुख सचिव को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर स्पष्टीकरण देना होगा।

More Stories
एक भी स्कूल बंद नहीं हुआ… अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार का पलटवार, सपा राज पर भी साधा निशाना
सावन में कांवड़ियों को बड़ी राहत: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री, सुरक्षा के विशेष इंतजाम
पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, संथारा के बाद 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; आज उज्जैन में अंतिम संस्कार