बीजापुर.
गंगालूर थाना क्षेत्र के कमकानार में सुरक्षाबल के जवानों ने एक पांच किलो वजनी आईईडी बरामद किया। इसे बीडीएस की टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। मंगलवार को एरिया डॉमिनेशन के लिए डीआरजी व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी रेड्डी व कमकानार की ओर निकली हुई थी।
इसी बीच दोपहर के वक्त डी-माईनिंग के दौरान जवानों ने कमकानार से करीब एक किमी पूर्व पगडंडी मार्ग से पांच किलो का एक आईईडी बरामद किया, जिसे बीडीएस 222 की टीम द्वारा उसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। गंगालूर थाना क्षेत्र के कमकानार में सुरक्षाबल के जवानों ने एक पांच किलो वजनी आईईडी बरामद किया। इसे बीडीएस की टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। मंगलवार को एरिया डॉमिनेशन के लिए डीआरजी व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी रेड्डी व कमकानार की ओर निकली हुई थी।

More Stories
आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता: सुकमा में युवाओं को मिली नए जीवन की मजबूत नींव
रायपुर में खौफनाक मर्डर, युवक को जिंदा गड्ढे में दफनाया—प्रेमिका समेत 5 गिरफ्तार
भाजपा ने सतीश दौरा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गये गरियाबंद जिला विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक