- उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हमीदिया हॉस्पिटल में हरदा दुर्घटना पीड़ित मरीज़ों का कुशल-क्षेम पूछा
- उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने परिजन को ढाढ़स बँधाया, समुचित उपचार के दिये निर्देश
- प्रत्येक मरीज़ के चल रहे उपचार कार्यों की जानकारी प्राप्त कर समुचित उपचार के निर्देश दिये : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हमीदिया हॉस्पिटल में हरदा दुर्घटना पीड़ितों से मुलाक़ात की और कुशल-क्षेम पूछा। उन्होंने मरीज़ों के परिजन को ढाँढ़स बँधाया और आश्वस्त किया कि इलाज में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने प्रत्येक मरीज़ के चल रहे उपचार कार्यों की जानकारी प्राप्त कर समुचित उपचार के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि हमीदिया हॉस्पिटल में वर्तमान में हरदा दुर्घटना के 27 पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 7 महिलाएँ और 20 पुरुष हैं। 11 मरीज़ों की सर्जरी की गयी है। 26 मरीज़ों की स्थिति स्थिर है। एक मरीज़ आईसीयू में उपचाररत हैं। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तरुण पिथौड़े, डीन मेडिकल कॉलेज भोपाल डॉ. सलिल भार्गव, अधीक्षक हमीदिया चिकित्सालय डॉ आशीष गोहिया उपस्थित थे।

More Stories
CM यादव ने शुजालपुर में सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन को VC के माध्यम से संबोधित किया, नव-दम्पत्तियों को दी बधाई
LPG किल्लत की आशंका में IRCTC का अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन संचालित
टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 4-6 गुना वसूली पर टोल होंगे निरस्त