अनूपपुर,
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में स्थित कबाड़ दुकानों पर निगरानी और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे स्थापित करवाए हैं।
नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कबाड़ दुकानों, जैसे मोहम्मद सादिर मंसूरी उर्फ जानू की वार्ड नं. 07 स्थित दुकान, ग्राम पोड़ी के निकट स्थित गोदाम, पटौराटोला में मोहम्मद आरिफ मंसूरी की दुकान, स्टेशन रोड पर विवेक उर्फ सिन्कू गुप्ता की दुकान, और आरसीएम रोड पर मोहम्मद अनीश मंसूरी उर्फ गोलू की दुकान, में प्रवेश और निर्गम द्वार सहित परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इन कैमरों के माध्यम से इन कबाड़ दुकानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन स्थानों पर चोरी या संपत्ति संबंधी अपराधों से जुड़े सामग्रियों का क्रय-विक्रय न हो। पुलिस द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण कर यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

More Stories
छतरपुर के डायल-112 हीरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को खोजकर सुरक्षित परिजनों से मिलाया
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
सीएम योगी की गोसंरक्षण नीति का असर : करोड़ों कमा रहे युवा, बढ़ रहा रोजगार