भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि समय पर जाँच हो जाए तो रोग का इलाज आसान हो जाता है। निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख है। विगत दिनों कैंसर सहित अन्य असाध्य बीमारियों की जाँच के लिए रीवा में शिविर लगाए गए थे, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए और लोगों को इलाज मिला। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में एलोपैथी, आयुर्वेद व होम्योपैथी की विधाओं से उपचार देकर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व विद्यार्थियों को बधाई दी। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सकों ने परीक्षण एवं इलाज किया। शिविर में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया गया। नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधि होम्योपैथिक चिकित्सक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More Stories
MP में 2 मई से शुरू होगी अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया, नए पंजीयन के साथ पुराने आवेदकों को प्रोफाइल अपडेट कराना होगा अनिवार्य
महाकाल मंदिर का प्रसिद्ध लड्डू अब हाईटेक मशीन से बनेगा, 40 करोड़ का टेंडर जारी, गड़बड़ी पर 50 लाख तक का जुर्माना
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने सौर ऊर्जा उत्पादन की ओर बढ़ाया कदम : ऊर्जा मंत्री तोमर