भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को क्षिप्रा मैया का पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और चुनरी भी भेंट की। उन्होंने मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि के बीच घाट पर पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दत्त अखाड़ा क्षेत्र स्थित आश्रम पहुंचकर महंत गुरु सुंदर जी महाराज जी के चरणों में नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु संत सुंदर महाराज जी द्वारा उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, संजय अग्रवाल, बहादुर सिंह बोरमुण्डला और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
छतरपुर के डायल-112 हीरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को खोजकर सुरक्षित परिजनों से मिलाया
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
सीएम योगी की गोसंरक्षण नीति का असर : करोड़ों कमा रहे युवा, बढ़ रहा रोजगार