भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास विभाग प्रदेश में पथ विक्रेताओं और रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिये पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से ऋण उपलब्ध करा रहा है। प्रदेश में अब तक 12 लाख 30 हजार हितग्राहियों को लगभग 1769 करोड़ 16 लाख रूपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है।
प्रदेश में यह योजना पिछले 4 वर्षों से संचालित हो रही है। मध्यप्रदेश उल्लेखनीय कार्य करते हुए पिछले 3 वर्षों से प्रथम स्थान पर है। योजना में रेहड़ी-पटरी वालों को डिजिटल लेन-देन के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। पीएम स्वनिधि योजना में 4 लाख 89 हजार पथ विक्रेता अपने कारोबार में सफलतापूर्वक डिजिटल लेन-देन कर रहे हैं। डिजिटल लेन-देन के कारण 21 करोड़ रूपये की राशि कैशबेक के रूप में भी प्राप्त हुई है।

More Stories
मंडीदीप में LPG एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक सिलेंडर जब्त; जबलपुर में हॉकर के घर पुलिस की छापेमारी मंडीदीप में LPG एजेंसी पर छापा, 200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त; जबलपुर में पुलिस ने हॉकर के घर से 10 सिलेंडर और 47 गैस बुक बरामद मंडीदीप में LPG एजेंसी पर छापा, 200 सिलेंडर जब्त; जबलपुर में पुलिस ने हॉकर के घर से गैस सिलेंडर और बुक्स की बरामदगी की
लेफ्टिनेंट कर्नल की याचिका पर सुनवाई: कोर्ट का फैसला, आपसी सहमति से बने संबंध को नहीं माना जा सकता रेप, एफआईआर रद्द
MP में आंधी-बारिश का अलर्ट: ग्वालियर-जबलपुर में भारी बारिश, अगले 4 दिन 12 जिलों में आंधी-बारिश