नई दिल्ली
आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार जीत की हैट्रिक लगा सकती है। खास तौर पर हिंदी पट्टी के राज्यों में उसे शानदार बढ़त मिल सकती है। वहीं, विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' का प्रदर्शन दक्षिण भारत में बेहतर हो सकता है।
यह अनुमान इंडिया टुडे-सी वोटर की ओर से किए गए 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में लगाया गया है। यह सर्वे लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए किया गया। इनमें से 504 सीटों के सर्वे के नतीजे जारी किए गए हैं। इनमें भाजपा को वर्ष 2019 के आसपास ही सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
पिछली बार जहां भाजपा 303 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बना था, वहीं, इस बार भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 313 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस को 2019 में 52 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। इस बार कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 127 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। डेढ़ महीने तक चले इस सर्वे में करीब 1.5 लाख लोगों को शामिल किया गया। 35000 लोगों से सीधे बात की गई।
यूपी में सबसे बड़ी जीत का अनुमान
लोकसभा सीटों के हिसाब से उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। यहां 80 लोकसभा सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को इस बार यू.पी. की 70 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी को 7, अपना दल को 2 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। 2019 में भाजपा को 62 और उसकी सहयोगी अपना दल को 2 सीटें मिली थीं। वहीं, बसपा ने 10, सपा ने 5 और कांग्रेस ने एक सीट जीती थी।

More Stories
राहुल गांधी ने युवाओं के साहस को सलाम किया, छात्राओं के संघर्ष पर खुलकर बोले
परिसीमन बिल पर सरकार की रणनीति फेल, जयराम रमेश ने विपक्षी एकजुटता का खोला राज
वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से मांगी माफी