इंदौर
इंदौर एयरपोर्ट पर उदयपुर जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई। छात्रा इंदौर की रहने वाली है और उदयपुर जा रही थी। वह सिक्योर होल्ड एरिया में बैठी थी उस वक्त सफाईकर्मी किशन खंडारे वहां पहुंच गया। छात्रा को अकेला बैठा देखकर वह उसके पास बैठ गया। इसके बाद वह छात्रा को इशारे करने लगा और अपने मोबाइल में अश्लील फिल्म शुरू कर दी। छात्रा ने घबराकर तुरंत दीवार पर लिखे सुरक्षा नंबर पर फोन किया। सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और किशन को गिरफ्तार कर लिया।
4 फरवरी की है घटना
घटना 4 फरवरी की है और एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा है कि सफाईकर्मी को हटा दिया गया है। हालांकि सांसद शंकर लालवानी ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि सिर्फ हटाना पर्याप्त नहीं है। एयरपोर्ट प्रबंधन को पुलिस कार्रवाई करना चाहिए।

More Stories
संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद
एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई, 1483 स्थानों पर निरीक्षण व छापे
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण – श्रवण बाधित पेशेवरों एवं सांकेतिक भाषा इंटरप्रेटर्स के लिये भारत का प्रथम भौतिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ