ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अब बोरवेल खुला छोड़ने के कारण अगर कोई दुर्घटना हुई तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही बचाव कार्य की भी राशि वसूली जाएगी। बोरवेल पर हो रही घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने आदेश जारी किया।
दरअसल, बीते कुछ समय से बोरवेल पर हो रही घटनाएं लगातार सामने आ रही है। जिसे देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया कि, यदि खुले बोरवेल में हादसा हुआ, भूस्वामी और खनन एजेंसी के जिम्मेदार व्यक्ति पर एफआईआर की जाएगी।
इतना ही नहीं बचाव कार्य के दौरान जो भी राशि लगेगी, उसे वसूली जाएगी। वहीं अगर असफल बोरवेल बंद नहीं किए गए, तो संबंधित एजेंसी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
कांवड़ यात्रा सुरक्षा में एआई कैमरे, फेस रिकग्निशन और सोशल मीडिया निगरानी तेज
यूपी अनुपूरक बजट में एक्सप्रेसवे और किसान योजनाओं पर सरकार का फोकस
इंदौर से मुंबई का सफर सिर्फ 8 घंटे में! 309 KM का नया रेल रूट MP और महाराष्ट्र के 8 जिलों को जोड़ेगा