मथुरा
मथुरा के बरसाना के लाडली जी मंदिर में रविवार दोपहर भगदड़ मचने से एक दर्जन श्रद्धालु बेहोश हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार को लड्डू होली है। इससे पूर्व दोपहर करीब सवा बजे लाड़ली जी मंदिर में राजभोग के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान भगदड़ मचने से करीब एक दर्जन श्रद्धालु बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ को मौके पर ही उपचार दिया गया। भीड़ पर नियंत्रण के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

More Stories
कानपुर किडनी कांड,डॉक्टर नहीं, ओटी टेक्नीशियन करता था ट्रांसप्लांट, विदेशी महिला समेत कई शिकार
केजीएमयू में मजारों पर अंतिम प्रहार, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम, नोटिस की मियाद हुई खत्म
मुरैना में नाला शराब से भर गया, नजारा देखकर लोग हुए दंग