पंजाब
लुधियाना के थाना टिब्बा में मशहूर गुरु नानक बेकरी में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह गुरु नानक बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी है। आग इतनी भीषण थी कि पूरी बेकरी जलकर राख हो गई। इस उक्त घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। वहीं संदेह है कि आग दुकान के बाहर लगे मीटर के कारण लगी है।
बेकरी मालिक ने बताया कि परिवार सहित दुकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। जब आग लगने का अहसास हुआ तो हड़कंप मच गया। उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाया तो उनकी मदद के लिए लोग आगे आए। लोगों की मदद से उनका परिवार सुरक्षित बाहर निकला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना टिब्बा की पुलिस ने बताया कि बेकरी में लगी आग से सामान जलकर राख हो गया लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

More Stories
I love India, love Modi, जल्द भारत आऊंगा…’, प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा, पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्यात आतंकवाद
मौसम का डबल अटैक: एमपी-यूपी में भीषण लू का अलर्ट, कई राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी
पीएम मोदी ने कहा- सरकार वैश्विक संघर्षों के असर को कम करने के लिए काम कर रही है