कोंडागांव
जिले के एसडीओपी निमितेश सिंह एवं कोंडागांव थाना प्रभारी प्रहलाद यादव के द्वारा मदार्पाल चौक में वाहनों की जांच के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 27 एन 5787 के वाहन स्वामी सूरज सोनी कोंडागांव के कार से सोना 300 ग्राम एवं चांदी 25 किलोग्राम के साथ ही नगद 2500 रुपए बरामद किया है।
एक अन्य वाहन क्रमांक सीजी 04 एडब्लू 0308 के वाहन स्वामी नेमीचंद सोनी कोंडागांव के कार से नगद रकम 29600 रुपए, सोना 400 ग्राम चांदी 150 ग्राम बरामद किया गया है। एक अन्य वाहन इनोवा क्रिस्टा क्रमांक सीजी 04 एमयू 0566 के वाहन स्वामी निशान्त के कार से 2 लाख 24 हजार 500 रुपए नगद बरामद किया गया है। एक अन्य वाहन मारूती कार क्रमांक सीजी 27 एक 4194 के वाहन स्वामी कैलाश सोनी के कार से सोना 200 ग्राम कीमत, चांदी 30 किलोग्राम बरामद कर वाहन मालिकों से पूछताछ एवं सामग्रियों के संबंध में जांच के लिए एफएसटी की टीम को तलब कर सुपुर्द किया गया। एफएसटी टीम के द्वारा जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से पहली बार होगा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, 2000 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे
रायपुर : जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई रफ्तार लखपति दीदी
माओवादियों का ‘सेफजोन’ माने जाने वाले कुमनार में पुलिस ने स्थापित किया अंतिम सुरक्षा कैंप