
छतरपुर
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में शनिवार सुबह एक चौंकाने वाला हादसा हुआ। बिहार के भागलपुर से दर्शन के लिए आई 40 वर्षीय संगीता साहू की साड़ी में अचानक आग लग गई। परिवार के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए आई संगीता जब आरती में शामिल हो रही थी, तभी उनकी साड़ी में आग लग गई। घटनास्थल पर भीड़ बढ़ने के कारण संगीता को पता ही नहीं चला कि आग कैसे लगी।
आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और पानी तथा कपड़े से आग बुझाई, लेकिन तब तक संगीता बुरी तरह झुलस चुकी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संगीता के भांजे अनिल कुमार साह ने बताया कि परिवार के लोग इस हादसे से घबराए हुए हैं, लेकिन भगवान के आशीर्वाद से उन्हें जल्द ठीक होने की उम्मीद है।
More Stories
बिकरू कांड मुख्य मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है, अधिकारी के न होने से सुनवाई ताली, अब 15 अप्रैल को होगी
प्रयागराज के प्राचीन पर्यटन स्थल सुजावन देव मंदिर के पास यमुना नदी तट पर पक्के घाट का निर्माण कार्य शुरू
मंत्रालय में हुई वेटलैंड प्राधिकरण की बैठक, 13 हजार से अधिक वेटलैंड्स का भौतिक सत्यापन हुआ पूरा