अपर कलेक्टर ने की 145 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई़
विभागीय अधिकारी आवेदनों का निराकरण कर अवगत करायेः- अपर कलेक्टर
सिंगरौली
अपर कलेक्टर श्री अरविंद झा के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागर में आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलो से आए 145 आवेदको के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुये अपना आवेदन दिया गया।
अपर कलेक्टर के द्वारा सभी आवेदको से उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चत जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से कई आवेदको की समस्याओं का जन सुनवाई में त्वारित निराकरण कराया गया। साथ ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही हो सका संबंधित विभागीय अधिकारियो की ओर भेजते हुये निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी आवेदको से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराये। जनसुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
प्रदेश के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित
प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री