कोरबा.
कोरबा जिले के पसान थानाक्षेत्र में ससुराल गए युवक पर अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार उसके गले पर हमला कर दिया। युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहा था, उसी समय बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पीड़ित युवक को इलाज के लिए नजदीकी जिले जीपीएम जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां पर उसका इलाज जारी है।
मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र का है। जहां पर पेंड्रा के लाटा गांव में रहने वाले विक्रम तिर्की का ससुराल है। विक्रम ससुराल गया हुआ था। कल शाम पसान में अपने ससुराल से अपनी पत्नी आंचल तिर्की के साथ स्कूटी से पेंड्रा आने को निकला था। इसी दौरान एक शख्स ने धारदार हथियार से विक्रम पर हमला कर दिया। खून में लथपथ पति को लेकर आंचल परिजनों को जानकारी देने के बाद जीपीएम जिले के जिला अस्पताल पहुंची। जहां पर विक्रम को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। विक्रम को उसके गले मे गहरी चोट के निशान हैं। वहीं, गौरेला पुलिस मामले में पीड़ित और उसके परिजनों के बयान के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

More Stories
IPL से पहले पुलिस की सख्ती: ‘सट्टेबाजी छोड़ो, नहीं तो सीधा जेल’—कमिश्नरेट की चेतावनी
रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार, IAS रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव
डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती—केंद्र सरकार के फैसले का CM साय ने किया स्वागत