भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश अनुपम राजन द्वारा आज लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत भोपाल में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित दो-पहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप ऋतुराज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रात: 7:30 बजे भोपाल के लालघाटी क्षेत्र से प्रारंभ यह रैली वीआईपी रोड,जहांगीराबाद होते हुए शौर्य स्मारक में सम्पन्न हुई। विभिन्न बाइकर्स ग्रुप के सदस्यों सहित 2500 से अधिक नागरिकों ने रैली में सम्मिलित होकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

More Stories
भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन
Saffron worth ₹4 lakh found in a ₹10 pan masala; court prepares to question Shah Rukh, Akshay, Ajay, and Tiger.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन बायपास रेलवे लाइन परियोजना की स्वीकृति के लिए रेल मंत्री वैष्णव का माना आभार