अटल सामुदायिक भवन बिलौजी 16 जोड़े विवाह बंधन में बधे
विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष सहित जन प्रतिनिधियों ने नव विवाहित जोड़ो को दिया आशिर्वाद
सिंगरौली
अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत नगर निगम क्षेत्र 12 जोड़े एवं नगर परिषद बरगवां एवं सरई के 4 चार जोडो का विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का आयोजन सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के विशिष्ट अतिथि एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय , नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, के गरिमाय उपस्थित में सम्पन्न हुआ।
विवाह समारोह के दौरान नगर निगम के क्षेत्र के 12 एवं नगर परिषद बरगवा एवं सरई के चार जोड़े ईश्वर को साक्षी मानकर विवाह बंधन में बधे। इस अवसर पर पार्षद सीमा जायसवाल , संतोष शाह, श्यामला देवी, शिवकुमारी कुशवाहा,परमेश्वर पटेल,आशीष बैस,सावन मति कुशवाहा,राम नरेश शाह,राम गोपाल पाल,कमलेश वर्मा,रविन्द्र कुमार प्रजापति,इंद्रेश शाह,अर्जुन दास गुप्ता,संदीप चौबे,संजय सिंह, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, नवजीवन विहार प्रभारी संतोष तिवारी, समंग्र सामाजिक सुरंक्षा अधिकारी ईला शाहू, आईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, रोहित चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

More Stories
घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी
खुद फिट रहें और परिवार को भी करें प्रेरित- मंत्री विश्वास सारंग
भोपाल में सनसनी: हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटे पर जानलेवा हमला; अस्पताल तक पीछा कर चलाईं गोलियां