श्योपुर
जिले में अवैध शराब परिवहन को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब से भरे हुए ऑटो को पकड़ा है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने सलाखों को पीछे भेज दिया है.
इस कार्रवाई को बीरपुर थाना पुलिस ने अंजाम दिया है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग ऑटो में अवैध शराब भरकर श्योपुर की तरफ से बीरपुर थाना इलाके की ओर आ रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर ऑटो को रोका. तलाशी लेने पर अंदर 11 पेटी शराब मिली.
इस मामले में पुलिस ने मुरैना जिले के कैमारा गांव के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जबकि जब्त शराब की कीमत 65 हजार और ऑटो की कीमत 3 लाख आंकी गई है. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है.

More Stories
जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जालोर में योगी आदित्यनाथ का आध्यात्मिक शंखनाद: जौहर को बताया आत्मसम्मान का प्रतीक
सब्सिडी से नीरज की बदली तकदीर, जरबेरा की खेती से लाखों की कमाई