ढाका
बांग्लादेश में प्रचंड गर्मी और लू के कारण क्रिकेट बोर्ड ने स्कूली क्रिकेट मैच 50 ओवरों की बजाय 20 ओवर प्रति टीम कर दिये हैं। बांग्लादेश में अप्रैल से ही पारा 40 डिग्री से ऊपर चला गया है।
बीसीबी के एक बयान के हवाले से ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘देश में चल रही प्रचंड गर्मी के कारण बीसीबी की आयुवर्ग टूर्नामेंट समिति ने तय किया है कि प्राइम बैंक राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के बचे हुए सभी मैच टी20 प्रारूप में खेले जायेंगे।’’
देश में 14 जगहों पर हो रहे मुकाबलों में 64 जिला टीमें भाग ले रही हैं। बांग्लादेश सरकार ने दो मई तक स्कूल और कॉलेज बंद कर दिये हैं। लू लगने से कई लोगों के बीमार होने या जान गंवाने की भी खबरें हैं।

More Stories
ओइकावा पर स्नेहित की शानदार जीत, WTT स्टार कंटेंडर के प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
कोलंबो में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है? भारत-पाक मैच से पहले जानें प्रेमदासा स्टेडियम के सभी आंकड़े
पाकिस्तान पर फिर भारी पड़ेगी टीम इंडिया? 8 मुकाबलों का रिकॉर्ड बता रहा कहानी