बीजापुर.
बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिलाबल और छसबल की 13वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पैकरम से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य शशी कुमार गोटा पिता गोटा पाण्डु उम्र 28 निवासी स्कूल पारा पैकरम थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।
पकड़ा गया नक्सली 25 नवंबर 2023 को ग्रामीण से मारपीट करने व लूट की घटना में शामिल था। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के लिए बीजापुर एसपी ने 10 हजार का ईनाम घोषित किया था। फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद उक्त नक्सली को न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है।

More Stories
दुर्ग को मिलेगा हरियाली का तोहफा: 2 करोड़ की लागत से बनेंगे 4 नए उद्यान
RTE में बड़ी कटौती: दुर्ग में अब सिर्फ 1425 बच्चों को ही मिलेगा एडमिशन शिक्षा का हक हुआ सीमित?
न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल: जस्टिस शक्ति सिंह राजपूत को अम्बिकापुर का प्रधान जिला जज बनाया गया