नई दिल्ली
कर्नाटक के चामराजनगर से बीजेपी सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का रविवार रात बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह पिछले 4 दिनों से आईसीयू में थे. श्रीनिवास कई बीमारियों से पीड़ित थे और उन्हें 22 अप्रैल को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की वजह से उनका निधन हो गया.
अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर आज मैसूरु में उनके जयलक्ष्मीपुरम आवास पर लाया जाएगा. वी श्रीनिवास चामराजनगर से 7 बार सांसद और नंजनगुड से 2 बार विधायक रहे. उन्होंने हाल ही में चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया था.

More Stories
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
Eid-ul-Fitr 2026: भारत में ईद की तारीख हुई तय, जानें कैसे मनाते हैं ईद-उल-फितर का त्योहार
EPFO: न्यूनतम पेंशन बढ़ोतरी पर सरकार का जवाब, कर्मचारियों के लिए अहम खबर