टोरंटो
कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में भारत के आर प्रज्ञानानंदा और डी गुकेश ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन करके सभी को चौंका दिया है और शुरूआती दौर के कठिन मुकाबलों में अच्छी चुनौती पेश की। टूर्नामेंट में मंगलवार को विश्राम दिव है।
ये तीनों खिताब के दावेदार नहीं थे लेकिन गुकेश और प्रज्ञानानंदा ने शुरूआती कठिन मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। विदित गुजराती के बारे में हालांकि यह बात नहीं कही जा सकती जो एक सप्ताह पहले भारतीयों में सबसे प्रबल दावेदार था। उन्होंने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नकामूरा को हाल ही में हराया था।
टूर्नामेंट के 14 में से चार दौर हो गए हैं और रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि चार में से तीन अंक लेकर शीर्ष पर हैं। रूस पर लगे प्रतिबंध के कारण वह फिडे के ध्वज तले खेल रहे हैं। उन्होंने गुजराती और फ्रांस के फिरोजा अलीरजा को हराया।
अमेरिका के फेबियानो कारूआना और गुकेश उनसे आधा अंक पीछे हैं। प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर है जबकि गुजराती, अलीरजा, नकामूरा और अबासोव 1.5 अंक के साथ उनसे पीछे है।

More Stories
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे
गावस्कर की सलाह: पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप नहीं, कुलदीप को मौका दे भारत
हॉकी प्रो लीग में भारत की शर्मनाक हार, अर्जेंटीना ने 8-0 से किया क्लीन स्वीप