खजुराहो
राजनगर जनपद पंचायत सभागार में संबल योजना के तहत 58 पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिए गए जिसमें 7 लोगों को दुर्घटना सहायता राशि के तहत चार ₹4-4 लाख शेष को अनुग्रह राशि के तौर पर दो- दो लाख प्रदान किए गए है, रीवा जिले की मऊगंज से आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सिंगल किल्क के माध्यम से इन सभी पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि पहुंचाई गई इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रोग्राम भी जनपद कार्यालय के सभागार में स्क्रीन पर दिखाया गया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया की उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष राजनगर प्रेम बाई कुशवाहा, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, जनपद सीईओ राकेश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य पप्पू पाल, ब्रिज गोपाल अवस्थी टिकुरी, भगवत पट्टू भैया (जिला मंत्री), मनोज शर्मा, बद्री अवस्थी, मुकेश पांडे, भैया जी अचनार इत्यादि उपस्थित रहे ।

More Stories
महाशिवरात्रि पर बागेश्वरधाम में भव्य शादी महोत्सव: 301 जोड़े, 12 लाख श्रद्धालु और 5 किमी तिरंगा लाइटिंग
भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की धमकी, सूर्या को दी चेतावनी
नव निर्माण के नौ वर्ष : एमएसएमई से हथकरघा और खादी तक, रोजगार व आत्मनिर्भरता को नई रफ्तार देता बजट 2026-27