रायपुर
लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच इंटरनेट मीडिया पर जारी पोस्टर वार दिनोंदिन तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा ने रविवार को एक्स पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर एक पोस्टर साझा करते हुए तंज कसा है। जिसका शीर्षक है, भगेल जी फरमा रहे हैं… प्रियंका जी, लूटकर बिछाया था फूल, अब वही बन गए हैं शूल..।
भाजपा के पोस्टर में प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर गुलाब की पंखुड़ियों की जगह घोटालों को दर्शाया गया है। इस पोस्टर में प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल की तस्वीर है। जिसमें प्रियंका सवाल पूछ रही हैं कि भगेल जी पिछले बार तो आपने सड़कों पर गुलाब बिछा दिया था। पोस्टर में भूपेश बघेल का जवाब लिखा है, वो तो छत्तीसगढ़ को लूटकर बिछाया था प्रियंका जी। अब तो बस यही कांटे हैं।
बतादें कि प्रियंका गांधी जब पिछली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आयीं थीं, तो उनके लिए गुलाब की पंखुड़ियांं बिछाई गई थी। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस और भूपेश बघेल को लेकर घेरा था।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा