नीम, जामुन और महुआ के रोपे पौधे
हितग्राही सौरभ ने पौध-रोपण कर मुख्यमंत्री का माना आभार
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, जामुन और महुआ के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सौरभ कुशवाहा और सुमणि देवी ने पौधे लगाए। सौरभ को 25 मार्च 2023 को रायसेन रोड पर हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पैर का ऑपरेशन करवाया गया था। हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित सुमणि देवी को डॉक्टरों ने तत्काल सर्जरी और डबल वाल्व रिप्लेसमेंट की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सहायता उपलब्ध कराकर उनका इलाज गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में कराया गया, अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सौरभ कुशवाहा तथा सुमणि देवी ने पौध-रोपण कर मुख्यमंत्री चौहान का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ संजय व्यास, श्रीमती साधना व्यास और पंडित आशीषानंद महाराज ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पौध-रोपण में अखिल निरंजन, नीरज कुशवाहा, विष्णु द्विवेदी, सुशिल्पी कुशवाहा और सान्वी व्यास भी शामिल हुईं।

More Stories
पर्यावरणीय मंजूरी के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 45 दिन में ‘सिया’ मौन रही, तो मुख्य सचिव लेंगे फैसला
एमपी में होने जा रहा बड़ा प्रशासनिक बदलाव, सीएम मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन के बीच हुई अहम चर्चा
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल से पहले आएगा, माध्यमिक शिक्षा मंडल की तैयारी अंतिम चरण में, 16 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा