भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, आम और कचनार के पौधे लगाए। पत्रकार विनोद दुबे तथा उनकी पत्नी श्रीमती माया दुबे ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे रोपे। उनकी बेटी कुमारी काम्या और सौम्या दुबे तथा पुत्र संचित भी साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सर्वचेतन भार्गव और सुरेश श्रीवास्तव ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पौध-रोपण में सर्वकुणाल श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, नीलेश गुप्ता, तरुण शर्मा, अर्जुन मेवाड़ा, अमित मिश्रा, अविचल भार्गव, प्रियांश और विशाल जाट भी सम्मिलित हुए।

More Stories
प्रदेश के 2.15 करोड़ किसानों को निधि से मिले 4335 करोड़ से अधिक रुपये
एमपी में LPG संकट: रायसेन में सिलेंडर लेकर चक्काजाम, बुकिंग सर्वर ठप, 7-8 दिन में भी सप्लाई नहीं
इंदौर-शारजाह फ्लाइट अब हफ्ते में चार दिन होगी, 29 मार्च से तीन दिन रहेगी बंद, बैंकॉक फ्लाइट की उम्मीद