देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इंडी एलायंस कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं है अपितु यह वंशवाद, जातिवाद, और भ्रष्टाचार करने वाले सनातन विरोधियों का एक गिरोह है। कांग्रेस ने उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया है। यह कांग्रेस पार्टी के मन में महिलाओं के प्रति उनकी कुंठा को प्रदर्शित करता है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की मातृशक्ति भी कांग्रेस को करारा जवाब देगी।
गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चमोली जिले के जोशीमठ में आयोजित जनसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने निरंतर जोशीमठ की चिंता की है। इसी का परिणाम है कि 1700 करोड़ की धनराशि जोशीमठ के पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की मातृशक्ति को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है। लखपति दीदी योजना, महालक्ष्मी योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाएं सशक्त बन रही हैं।
समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू करने का संकल्प
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता भाजपा ने पूरे देश में लागू करने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों की बहुप्रतीक्षित मांग वन रैंक-वन पेंशन लागू की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना के जवानों का मनोबल बढ़ा है। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री ने रोड शो निकाला। रोड में उमड़ी भीड़ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन मांगा।

More Stories
CBSE 10वीं बोर्ड: LOC जमा करने की प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता और जरूरी नियम
पीएम मोदी से मिले Eknath Shinde, मिडिल ईस्ट युद्ध समेत अहम मुद्दों पर चर्चा
किसानों की आमदनी बढ़ाने पर फोकस, Shivraj Singh Chouhan बोले- यही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता