भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की साहसी पर्वतारोही सुभावना को "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के दिन 22 जनवरी को हासिल उपलब्धि के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की साहसी युवतियां अन्य राष्ट्रों की दुर्गम पर्वत शिखरों पर पहुंचकर देश और प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ा रही हैं। 'पर्वतारोही' भावना डेहरिया मध्यप्रदेश की बेटी हैं। उन्होंने दक्षिण अमेरिका के सर्वोच्च ऊंचाई के पर्वत स्थल माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर हम सभी को गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटी भावना ने अपनी यह उपलब्धि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के 10 वर्ष को समर्पित कर इस अभियान को नव शक्ति प्रदान करने के साथ-साथ बेटियों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। भावना की यह उपलब्धि देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की गौरव सुभावना डेहरिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
कटनी में शीघ्र खुलेगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्रॉप-आउट रोकने के लिए शिक्षक घर-घर करेंगे दौरा
IPS तबादलों की घड़ी आई, मध्यप्रदेश के इन जिलों के SP के नाम की लिस्ट तैयार