भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में कई जवानों के शहीद एवं घायल होने पर अत्यंत दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से शहीद वीर जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान श्रीमहाकाल से प्रार्थना की है।

More Stories
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को
जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
एमपी ट्रांसको ने बिसनूर सब स्टेशन में स्थापित किया 50 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर