भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना से सीधी जा रही बस दुर्घटना में यात्रियों के घायल होने पर दु:ख व्यक्त कियाहै। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीधी जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सोमवार की रात्रि में हुई बस दुर्घटना में लगभग 15 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिएउ सीधी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
योगी सरकार के लगातार प्रयास से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर
10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म! 14 अप्रैल तक आ सकता है रिजल्ट, 7 मई से दूसरी परीक्षा
वन स्टॉप सेंटर बने पीड़ित महिलाओं का सहारा, योगी सरकार ने खड़ा किया मजबूत सहायता तंत्र