भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुई सड़क दुर्घटना में नागरिकों के असमय काल-कवलित होने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी शोककुल परिजन से शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा है कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिजन के साथ खड़ी है। जिला प्रशासन धार द्वारा तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज रतलाम उपचार के लिए भेजा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य की गाथा केवल इतिहास नहीं,बल्कि प्रेरणा का स्रोत है: मंत्री टेटवाल सूर्योपासना कार्यक्रम में हुए शामिल
विक्रम संवत भारतीय ज्ञान, विज्ञान और गौरवशाली काल गणना का प्रतीक : राज्यमंत्री श्री पंवार
राम मंदिर हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु