शिवपुरी की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश
8 आरोपी हिरासत में, मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के ग्राम इंदरगढ़ में नल कनेक्शन को लेकर दो पक्षों में हुए आपसी विवाद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। घटना में मृतक विष्णु जाटव के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घटना स्थल पर पहुँच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। मध्यप्रदेश में क्रूरता एवं अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है।
उल्लेखनीय है कि शिवपुरी जिले के ग्राम इंदरगढ़ में दो पक्षों में नल कलेक्शन को लेकर हुए विवाद में विष्णु जाटव को गंभीर चोटें आई थीं, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई में 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
विमानन नीति-2025 से मध्यप्रदेश में हो रहा हवाई सेवाओं का निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उत्तर प्रदेश की नई वित्तीय नीति: जनता के काम में सीधे खर्च हो रहा पैसा