भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सतना जिले के चित्रकूट में कामदगिरि पर्वत पर स्थित कामतानाथ जी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि करुणानिधान श्रीराम जी ने इस स्थान पर ग्यारह वर्ष से अधिक का समय व्यतीत किया था। उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि प्रदेशवासियों पर सदैव कृपा बरसती रहे, सबके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में मौजूद एक बालिका सहित अन्य श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और उन्हें मकर संक्रांति की बधाई दी।

More Stories
रेलवे की गर्मी की छुट्टियों के लिए 1,484 स्पेशल ट्रेनों का एलान, वेटिंग लिस्ट में मिलेगी राहत
मोहन सरकार में महिला अधिकारियों का दबदबा, आंकड़े साबित कर रहे अहम भूमिका; अब मिल रही बड़ी जिम्मेवारी
MP निगम-मंडल की नियुक्ति जल्द, सूची जारी होने से पहले क्यों हो रहा इंतजार