अनूपपुर
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आज सुबह डुमना एयरपोर्ट पर ट्रांजिट आगमन हुआ। शासकीय वायुयान से डुमना एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री विमानताल पर थोड़ी देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर से अमरकंटक के लिए प्रस्थान कर गए।
अमरकंटक में मुख्यमंत्री महावीर जयंती पर जैन धर्मावलम्बियों द्वारा आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में भाग लेंगे, एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी से लेंगे। जबलपुर आने विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, मध्यप्रदेश पयर्टन निगम अध्यक्ष विनोद गोंटिया, जन अभियान परिषद अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, रत्नेश सोनकर सहित पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

More Stories
बड़वारा के समीप एनएच पर भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की सीधी भिड़ंत, बाइक सवार चार की मौत, कार सवार पांच घायल
नगर निगम में काम में बड़ा फेरबदल, इंजीनियर उदित गर्ग से पीएम आवास की जिम्मेदारी छीनी
धार भोजशाला विवाद में 2189 पेज की रिपोर्ट दाखिल, MP हाईकोर्ट में दोनों पक्ष करेंगे बहस