भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिन से खरगौन और धार लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान वे शनिवार को भगोरिया उत्सव में शामिल हुए वहीं रविवार को भी वे भगोरिया उत्सव में शामिल होंगे। होली के इस उत्सवी माहौल के बीच वे पूरी ताकत के साथ अपनी पार्टी के मिशन 29 को पूरा करने में जुटे हुए हैं। वे रविवार की सुबह नौ बजे से सक्रिय हैं और खरगौन लोकसभा क्षेत्र की बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख लोगों की बैठक ले रहे हैं।
इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल में हैं और अपने घर से ही वे प्रदेश भर में पार्टी उम्मीदवारों और संगठन के पदाधिकारियों से लगातार फीड बैक ले रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता होली के दिन सोमवार को घर-घर जाकर सभी को गुलाल लगाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में योगमाया मंदिर के पूजा अर्चना की और दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर अपने दिन की शुरूआत करने के बाद मुख्यमंत्री बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक समरसता बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस बैठक के बाद वे धार लोकसभा क्षेत्र की मनावर विधानसभा में अम्बिका आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सेंधवा भी जाएंगे, जहां पर आयोजित हो रहे भगोरिया उत्सव में वे शामिल होंगे। इसके बाद वे शिरपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों की तस्करी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई विगत तीन सप्ताह में 52 अवैध हथियार जब्त
दमोह के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 03 व्यक्तियों को पहुँचाया अस्पताल
राजेन्द्र भारती के मामले में विधि सम्मत कार्रवाई: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर