अंबिकापुर.
गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की दोपहर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर तत्काल गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात की पहचान नहीं हो सकी है। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर गांधीनगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर तालाब में शव ग्रामीणों ने देखा।
ग्रामीणों द्वारा थाने को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात युवक वहां कैसे पहुंचा। किन परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। इन सभी सवालों के जवाब के लिए पुलिस जुट गई है।

More Stories
सक्षम आंगनबाड़ी योजना में खरीदी केंद्र सरकार के प्रावधानों और राज्य के वित्तीय नियमों के तहत
छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से पहली बार होगा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, 2000 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे
रायपुर : जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई रफ्तार लखपति दीदी