मुंबई
शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 823 अंक की गिरावट के साथ 81,691 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 253 अंक की गिरावट रही, 24,888 के स्तर पर बंद हुआ।
मुंबईः शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 823 अंक की गिरावट के साथ 81,691 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 253 अंक की गिरावट रही, 24,888 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और सिर्फ 4 में तेजी रही। आज IT, FMCG, मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। वहीं फाइनेंस शेयर्स में बढ़त देखने को मिली।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.71% नीचे 38,149 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.46% नीचे 24,255 कारोबार कर रहा है।
कोरिया का कोस्पी 0.67% चढ़कर 2,926 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.8% बढ़कर 3,405 पर कारोबार कर रहा है।
11 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 42,865 पर फ्लैट बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.50% और S&P 0.27% गिरकर बंद हुआ।
कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 11 जून को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर 82,515 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, ये 25,141 के स्तर पर बंद हुआ था।

More Stories
शेयर बाजार की रडार पर इंफ्रा कंपनियां, J कुमार इंफ्रा और RVNL को मिले करोड़ों के नए प्रोजेक्ट
इनकम टैक्स एक्ट 2025,घर खरीदना हुआ आसान, 12 लाख की नई छूट सीमा से मिडिल क्लास को बड़ी राहत
17,94,485Cr साफ… Oracle के को-फाउंडर की नेटवर्थ इतनी क्यों घटी? एलन मस्क से भी थे अमीर