बिजुरी
से संजय केसरवानी की रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी मंडल बिजुरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 का ऐतिहासिक आगाज हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल की गरिमा में उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया .इसमें मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सहबीन पनिका ,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष बिजुली रविंद्र रिंकू शर्मा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सतीश शर्मा तथा प्रशिक्षण लेने आए हुए नगर पालिका के बूथ अध्यक्ष महामंत्री अन्य लोग उपस्थित रहे राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल जी ने 0 से लेकर शिखर तक का सफर मध्य प्रदेश राज्य के इन 13 वर्षों की उपलब्धियां तथा विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में सभी को बताया तथा दिलीप जायसवाल ने क्षेत्र में किए कामों की उपलब्धता को बताया तथा जन-जन के विकास के आधार तथा जन-जन को सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया आगे भी इसी तरह जन-जन की सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे जन सेवा ही उनका लक्ष्य हमेशा रहा है!

More Stories
UP सरकार की बड़ी सौगात: श्रमिक की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे ₹85 हजार, जानें आवेदन प्रक्रिया
बिजली मीटर रिचार्ज नहीं? तुरंत कट सकता है कनेक्शन—ऐसे घर बैठे चेक करें बैलेंस
MPESB Recruitment 2026: 1679 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी—जल्द करें अप्लाई