भोपाल
राजधानी में डेंगू और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 9 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। अब तक 660 मरीज आ चुके हैं, बावजूद मैदानी अमला रोज 100 घरों में ही लार्वा सर्वे कर रहा है। एक दिन में 9 मरीजों के हिसाब से कम से कम 500 घरों का सर्वे किया जाना चाहिए। विभाग के रिकॉर्ड में 660 मरीज दर्ज हैं, लेकिन निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर पर डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या इससे कहीं अधिक है। निजी अस्पतालों में तो मरीज भर्ती भी हो रहे हैं।
अधिकारियों का दावा
जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि नए केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर के सरकारी अस्पताल, स्कूल कॉलेज से लेकर तमाम बिल्डिंगों में लार्वा सर्वे कराया जा रहा है। जहां पर लार्वा मिल रहा है उस पर स्पॉट फाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले 10 से 15 दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या घटने लगेगी। अभी बढ़ी हुई संख्या इसलिए दिखाई दे रही है। क्योंकि हमारी टीमें ज्यादा से ज्यादा घरों में डेंगू के लार्वा का सर्वे कर रही हैं। लोगों को भी जागरुक किया जा रहा है कि वो घरों में सफाई रखने की सलाह दी जा रही है।
ये हैं हॉट स्पॉट एरिया
कोलार, जीएमसी, शहीद नगर, ईदगाह हिल्स, साकेत नगर, पिपलिया पैंदे खां, अशोक गार्डन, कटारा हिल्स, बैरागढ़, लालघाटी, बरखेड़ा, पिपलानी।

More Stories
भोपाल में लाल परेड ग्राउंड पर NSG कमांडो ने दिखाया पावर शॉ
नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
विजय मेवाड़ा के हत्यारों को फांसी देने की मांग में तेज़ी, कैंडल मार्च में मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल