भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा का अनावरण किया। हेमू कालाणी की प्रतिमा शहर में स्वागत भवन के पास स्थापित की गई है। इस चौक का नाम अब हेमू कालाणी चौक होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हेमू कालाणी भारत माता के सच्चे सपूत थे। हमारा देश शहीदों के प्रति कृतज्ञ है। इन्हीं के दम पर ही हमें आजादी मिली है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हेमू कालाणी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 23 मार्च 1923 को सिंध प्रांत में जन्में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी 21 जनवरी 1943 को शहीद हो गए। उनके जीवन का अधिकांश समय भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में बिताया। उनके मन में बचपन से ही देशप्रेम की भावना थी और स्वतंत्रता का जुनून सवार था। हेमू कालाणी की शहादत ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा दी। उनकी बहादुरी और बलिदान को आज भी याद किया जाता है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हमारा देश पुन: सोने की चिड़िया बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरू बनाने में सभी अपना योगदान दें। अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष सरदार प्रहलाद सिंह एवं हुकूमत राय होतवानी सिंधी समाज के संतजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
MP में LPG संकट: होटल में गैस खत्म, मेन्यू बदला; भोपाल-इंदौर में इंडक्शन पर पक रहा खाना, घरेलू सिलेंडर के लिए 8 घंटे कतार
सीएम योगी ने सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी चैत्र नवरात्रि मेला की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक
व्यक्ति, जाति, पंथ व संप्रदाय की आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार नहीः मुख्यमंत्री